Ad Code

Responsive Advertisement

पीएम-सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना 2026: आवेदन प्रक्रिया सब्सिडी पात्रता और संपूर्ण जानकारी हिंदी में।

 PM सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना2026: प्रधानमंत्री मुफ्त सूर्य घर योजना यह एक ऐसी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य देश के करोड़ों परिवारों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना इसके में उद्देश्य है इस योजना के तहत लोगों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं जिससे वह लोग अपनी जरूरत को बिजली स्वयं उत्पन्न कर सकें और बिजली के बिल मैं भी भारी बचत का फायदा उठाएं 
सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से देश के करोड़ों घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाना और बिजली उपलब्ध कराना है।
PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 फरवरी 2024 को की गई थी।
 
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के 1 करोड़ घरों को छत पर सोलर पैनल (Rooftop Solar) लगवाने में मदद करके हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है।

💠 इसे भी पढ़ें
मुख्यपृष्ठYojnaPM आवास योजना 2026: पात्रता,आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज,और मिलने वाले लाभ संपूर्ण जानकारी ।
PM आवास योजना 2026: पात्रता,आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज,और मिलने वाले लाभ संपूर्ण जानकारी ।

उद्देश्य:-
🔹घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकारी सब्सिडी मिलती है 
🔹बिजली बिल भी कम आता है 
🔹अतिरिक्त बिजली को ग्रेड में बेचने की सुविधा भी है
🔹ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 
🔹सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेज दिया जाता है 
🔹अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से इंस्टॉलेशन की सुविधा भी प्राप्त होती है
🔹भारत सरकार ने इस योजना के लिए लगभग 75000 करोड रुपए ऐसे अधिक का बजट निर्धारित किया है।

💠 इसे भी पढ़ें
PM-Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या , कैसे, सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

 विशेषताएं (Highlights):

🔹मुफ्त बिजली: 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ उठाया जा सकता है।

🔹सब्सिडी का विवरण: 3 किलोवाट तक के सिस्टम पर ₹78,000 से लेकर ₹1.08 लाख तक की

🔹कमाई का मौका: यदि आप सोलर सिस्टम से आवश्यकता से अधिक बिजली बनाते हैं, तो आप उसे ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त पैसे भी कमा सकते हैं

इस योजना के लिए पात्रता:  
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो निम्नलिखित चरणों को पूरा करना आवश्यक है

🔹आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

🔹आवेदक के नाम पर  बिजली कनेक्शन होना चाहिए ।
🔹घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए ।

🔹आवेदक ने पहले किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ  ना लिया हो।

🔹बिजली कनेक्शन घरेलू उपयोग का होना चाहिए

💠 इसे भी पढ़ें
सुकन्या समृद्धि योजना 2026–बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सबसे शानदार और भरोसेमंद बचत योजना संपूर्ण जानकारी हिंदी में


 कुछ जरूरी आवश्यक दस्तावेज

PM सूर्य घर योजना में आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

आधार कार्ड–आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जरूर ऐड होना चाहिए।
पहचान पत्र
निवास प्रमाण पत्र
बिजली बिल
बैंक पासबुक
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो

PM सूर्य घर योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी
सरकार द्वारा सोलर सिस्टम की क्षमता के अनुसार सब्सिडी प्रदान की जाती है।

सोलर सिस्टम क्षमता         अनुमानित सब्सिडी

1 किलोवाट                        ₹30,000

2 किलोवाट।                      ₹60,000

3 किलोवाट या अधिक         ₹78,000 तक

सरकार 2 किलोवाट तक की प्रणाली पर 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट के बीच अतिरिक्त क्षमता पर 40 प्रतिशत तक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। अधिकतम सब्सिडी 3 किलोवाट तक सीमित है।
 
PM सूर्य घर योजना में आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।

चरण 1: पोर्टल पर जाएं सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
PM Surya Ghar Official Portal

चरण 2: राज्य और बिजली वितरण कंपनी चुनें
अपने राज्य और DISCOM का चयन करें।

चरण 3: उपभोक्ता संख्या दर्ज करें बिजली बिल पर दी गई उपभोक्ता संख्या दर्ज करें।

चरण 4: मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें OTP सत्यापन के बाद पंजीकरण पूरा करें।

चरण 5: लॉगिन करें
रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल में लॉगिन करें।

चरण 6: आवेदन फॉर्म भरें
सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 7: तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करें
आपकी बिजली वितरण कंपनी द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी।

चरण 8: अधिकृत विक्रेता का चयन करें
सरकार द्वारा अनुमोदित विक्रेता का चयन करें।

चरण 9: सोलर सिस्टम इंस्टॉल करवाएं
स्वीकृति मिलने के बाद सोलर पैनल स्थापित करवा लें।

चरण 10: निरीक्षण और सब्सिडी
निरीक्षण पूरा होने के बाद सब्सिडी आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

चलिए जानकारी प्राप्त कर लेते हैं कि रूफटॉप सोलर सिस्टम कैसे काम करता है
रूफटॉप पर जो सोलर सिस्टम लगता है सूर्य की रोशनी को बिजली में बदल देता है दिन के समय उत्पन्न बिजली का उपयोग घर में किया जाता है यदि अधिक बिजली उत्पन्न होती है तो उसे बिजली ग्रिड में भेजा जा सकता है रात के समय या काम धूप होने पर सामान्य बिजली कनेक्शन से बिजली प्राप्त होती है ।

नेट मीटरिंग क्या है?
नेट मीटरिंग एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें आपके घर द्वारा बनाई गई अतिरिक्त बिजली बिजली विभाग के ग्रिड में चली जाती है और उसके बदले आपको क्रेडिट मिलता है।
उदाहरण के लिए:
आपने 500 यूनिट बिजली बनाई।
आपने 300 यूनिट उपयोग की।
शेष 200 यूनिट ग्रिड में भेज दी।

इस स्थिति में आपका बिजली बिल काफी कम हो सकता है।

💠 इसे भी पढ़ें
Ladki bahin yojna: मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना 2025: लाभ, पात्रता व आवेदन की प्रक्रिया क्या कैसे पूरी जानकारी हिंदी में

PM सूर्य घर योजना के लाभ
1. बिजली बिल में बचत
सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल में 70 से 100 प्रतिशत तक कमी आ सकती है।

2. पर्यावरण संरक्षण
सौर ऊर्जा प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण के लिए सुरक्षित होती है।

3. लंबी अवधि का निवेश
सोलर पैनल लगभग 25 वर्षों तक काम कर सकते हैं।

4. अतिरिक्त आय
ग्रिड में अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित की जा सकती है।

5. संपत्ति का मूल्य बढ़ता है
सोलर सिस्टम लगे घरों का बाजार मूल्य बढ़ जाता है।

अब आपके दिमाग में केवल एक ही सवाल आता होगा कि सोलर सिस्टम लगवाने के लिए कितनी छत की आवश्यकता हगी इसकी  जानकारी आपको नीचे दी गई है 
कितनी छत की आवश्यकता होती है?

क्षमता     – आवश्यक जगह

1 KW के लिए 100 वर्ग फुट

2 KW के लिए 200 वर्ग फुट

3 KW के लिए 300 वर्ग फुट

5 KW के लिए 500 वर्ग फुट

यदि आपके घर की छत पर पर्याप्त जगह है तो आप आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

इसका खर्चा कितना आएगा?

सोलर पैनल लगाने का अनुमानित खर्च


क्षमता                  अनुमानित लागत

1 KW                  ₹50,000-70,000

2 KW₹                ₹1,00,000-₹1,40,000

3 KW                  ₹1,50,000-2,00,000

5 KW                  ₹2,50,000-₹3,50,000

सब्सिडी प्राप्त होने के बाद वास्तविक खर्च काफी कम हो जाता है।

अब आप लोगों के दिमाग में केवल एक ही सवाल आता होगा कि क्या हम लोन ले सकते हैं ?
जरूर सरकार ने इस योजना के अंतर्गत आसान और कम ब्याज दर बैंक ऋण सुविधा प्रदान किया hain ताकि लोगों पर खर्च का बोझ कम हो सके। 

💠 इसे भी पढ़ें
लाड़ली बहना योजना क्या है? |
 Ladli Behna Yojana 2025 Full Details in Hindi

योजना से रोजगार के अवसर
PM सूर्य घर योजना केवल बिजली बचाने की योजना नहीं है बल्कि रोजगार सृजन का एक बड़ा माध्यम भी है।

इस योजना के माध्यम से निम्न क्षेत्रों में रोजगार बढ़ रहा है:
सोलर पैनल निर्माण
इंस्टॉलेशन
रखरखाव सेवाएं
तकनीकी सहायता
बिक्री और वितरण
सरकारी अनुमान के अनुसार लाखों रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

PM सूर्य घर योजना से पर्यावरण को  भी भारी मात्रा में लाभ मिलता है 
कार्बन उत्सर्जन में कमी।
स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग।
प्रदूषण में कमी।
जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद।
सरकार के अनुसार यह योजना आने वाले वर्षों में ड़ों टन कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करेगी।

 लोगों के द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1: क्या किराए के मकान में रहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं?
यदि मकान मालिक की अनुमति और बिजली कनेक्शन संबंधित शर्तें पूरी होती हैं तो आवेदन संभव हो सकता है।

प्रश्न 2: क्या यह योजना पूरे भारत में उपलब्ध है?
हाँ, यह योजना पूरे भारत में लागू है।

प्रश्न 3: सब्सिडी कितने समय में मिलती है?
निरीक्षण और स्वीकृति के बाद सब्सिडी सीधे बैंक खाते में जमा की जाती है।

प्रश्न 4: क्या 3 किलोवाट से अधिक क्षमता पर भी सब्सिडी मिलती है?
केंद्रीय सब्सिडी अधिकतम 3 किलोवाट तक सीमित है।

प्रश्न 5: क्या अतिरिक्त बिजली बेची जा सकती है?
हाँ, नेट मीटरिंग के माध्यम से अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है।

अच्छा सोचिए पीएम सूर्य घर योजना क्यों जरूरी है ?
यह आने वाले भविष्य में बहुत ही जरूरी है क्योंकि इससे पर्यावरण भी हमारा सुरक्षित बना रहता है और बिजली का बिल भी काम आता है आने वाले समय में इसका बहुत ही ज्यादा उपयोग होने वाला है।

 उम्मीद करता हूं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी यह जानकारी पसंद आए तो अपने दोस्तों को जरूर जानकारी दें और हमारी वेबसाइट www.jankarikila.com को फॉलो जरूर करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ