UP SUPER TET का नया अपडेट सिलेबस आ चुका है तो आप लोग पढ़ाई में लग जइए बहुत दिनों से उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार रहा है। अब आप लोगों के लिए वैकेंसी उतर प्रदेश में आने वाली ही है पहले आप लोगों को समस्या आती थी कि सिलेबस चेंज होने वाला है तो सिलेबस चेंज होकर अपडेटेड सिलेबस नया आ चुका है आप लोग तैयारी में लग जाइए।
उत्तर प्रदेश में सुपर टीईटी का परीक्षा देने के लिए आप लोगों को सबसे पहले मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से बीटीसी या डीएलएड किया होना चाहिए और इसके अलावा आप को CTET पास हो याUPTET दोनों में से कोई एक परीक्षा पास करनी  होगी, तभी आप UP SUPER TET EXAM सकते हैं।

एक बार आप लोग ध्यान दीजिए आप लोग जो रनिंग में BTC, डीएलएड फॉर्म भरकर तो CTET या UPTET तो पास हो चुके हो लेकिन सुपर टेट में फॉर्म भरने के लिया आपका  कोर्स पूरा होना चाहिए तभी आप एग्जाम में फॉर्म भर सकते है।

✅UP सुपर टेट  परीक्षा पैटर्न से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण नियम?

🔸टोटल  Question – 120

🔸1Questions– 3 (एक क्वेश्चन सही होने पर तीन नंबर मिलेगा)

🔸Negetive मार्किंग –1/3 (एक क्वेश्चन गलत होने पर एक नंबर काटा जाएगा)

🔸Time – 120 Minute

🔸Total Mark's –360

🔸Paper language – हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में 

✅चलिए सबसे पहले हम लोग यह समझ लेते हैं कि सिलेबस का फॉर्मेट क्या है? 

सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएं (Current Affairs): 25 प्रश्न 

भाषा (हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत): 30 प्रश्न 

शिक्षण कौशलःप्रश्न 

बाल मनोविज्ञानः प्रश्न 

जीवन कौशल, प्रबंधन एवं अभिवृत्तिः प्रश्न 

गणितः 16 प्रश्न 

विज्ञानःप्रश्न 

पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययनःप्रश्न 

सामान्य ज्ञान / तार्किक ज्ञान (Reasoning):प्रश्न 

सूचना तकनीक (कम्प्यूटर):प्रश्न 

चलिए हम लोग यह समझ लेते हैं कि सिलेबस में कौन-कौन सा सब्जेक्ट आएगा कौन से सब्जेक्ट से कितने क्वेश्चन आएंगे कौन-कौन सा टॉपिक आएगा इसकी संपूर्ण जानकारी आपको भी मिलने वाली है?

सामान्य ज्ञान/समसामयिक घटनाएं – 25 प्रश्न  
समसामयिक घटनयेन महत्वपूर्ण– अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश से संबंधित महतवपूर्ण घटनाएं स्थान, व्यक्तित्व, रचनाएं ,अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार /खेल कूद भारतीय संस्कृति एवं कला आदि।

हिंदी संस्कृत तथा अंग्रेजी– 30 प्रश्न  
व्याकरण एवं अपठित गद्यांश,पद्यांश , grammar comprehension 

गणित (math)–16प्रश्न 
अंकिय क्षमता ,गणितीय संक्रियाएं, दशमलव ,स्थानीय मान, भिन्न, ब्याज ,लाभ–हानि ,प्रतिशत विभाज्य, गुणनखंड, ऐकिक नियम ,सामान्य बीजगणित, क्षेत्रफल, औसत ,आयतन ,अनुपात, सर्वसमिकाएं ,सामान्य ज्यामिति ,सामान्य सांख्यिकी।

बाल मनोविज्ञान–8प्रश्न 
वैयक्तिक भिन्नता,बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए वातावरण का सृजन करना, सीखने के सिद्धांत तथा कक्षा शिक्षण में इनकी व्यवहारिक उपयोगिता एवं प्रयोग, दिव्यांग छात्रों विशेष व्यवस्था।

शिक्षण कौशल–8प्रश्न
शिक्षण की विधियां एवं कौशल,शिक्षण अधिगम के सिद्धांत, वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास,  शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन, आरंभिक पठन कौशल, शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन।

जीवन कौशल प्रबंधन एवं अभिवृत्ति–8प्रश्न

व्यवसायिक आचरण एवं नीति ,प्रेरणा, शिक्षण की भूमिका(सुविधा प्रदाता,अनुश्रवणकर्ता,नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शकद,परामर्शदाता) संवैधानिक और मानवीय मूल्य, दंड एवं पुरस्कार व्यवस्था का प्रभावी प्रयोग।

साइंस (Science)–8प्रश्न
दैनिक जीवन में विज्ञान, गति,बल, ऊर्जा, दूरी,प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानव शरीर स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण,पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ एवं पदार्थ की अवस्थाएं।

पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन–8प्रश्न
पृथ्वी की संरचना, नदियाँ पर्वत, महाद्वीप,महासागर और जीव, प्राकृतिक संपदा, अक्षांश और देशांतर,सौरमंडल, भारतीय भूगोल, हमारी शासन व्यवस्था, यातायात और सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियां, हमारी सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन।

तार्किक ज्ञान(Reasoning)5प्रश्न
Analogies, Assertion and reason, Binary logic, Classification, Clocks and Calendars, Coded inequalities coding & decoding, critical reasoning, cubes number series, puzzles, symbols and notations, venn diaagrams and dice, data interpretation, direction sense test, grouping and selections, inferences, letter series

सूचना तकनीकी–4प्रश्न
शिक्षण कौशल विकास, कक्षा–शिक्षण तथा विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्र में  सूचना तकनीकी  computer, internet, smartphone, ओ.ई.आर (Open Educational Resource) शिक्षण में उपयोगी एप्स, डिजिटल शिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी।