Ad Code

Responsive Advertisement

घरेलू गैस कैसे खत्म होने से कैसे बचाएं–LPG रसोई गैस बचाने की सबसे आसान तरीका

LPG रसोई गैस आपक का भी खत्म हो रहा है  आज कल अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते हमारे हमारे भारत देश में कई लोगों रसोई गैस का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान है  और इन्हीं समस्याओं को लेकर हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिससे आप अपना गैस बचाएंगे यानी ज्यादा दिन तक आपका गैस इस सब की संपूर्ण जानकारी आपको मिलने वाली है।
World war अमेरिका और ईरान के चलते कई लोगों रसोई गैस यानी एलपीजी का सामना पड़ रहा है आपको घबराने की बात नहीं है ईरान और अमेरिका युद्ध के चलते हमारे भारत में थोड़ा सा कच्चा तेल सप्लाई होने में समय लग रहा है इसकी वजह से आप लोगों को थोड़ा सा दिक्कत हो रहा है जिसकी वजह से रसोई गैस मिलना थोड़ा सा मुश्किल हो चुका है, या फिर कहीं-कहीं ब्लैक में महंगे गैस भी मिल रहे है, ध्यान रहे आपको ज्यादा घबराने की  बात नहीं है भारत सरकार आप की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन जल्द ही आप लोगों की समस्या से छुटकारा मिलेगा ।

आज हम आपके रसोई गैस बचाने यानी कुछ ज्यादा दिन तक चला सकते कुछ तरीके हैं जिन्हें आप अपना कर समस्या समाधान कर सकते हैं।

🚢गैस बचाना आजकल जरूरी क्यों हो गया–रसोई गैस बचाना सिर्फ पैसे बचाने के लिए जरूरी नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी जरूरी है और आजकल तो युद्ध के चलते थोड़ा कच्चा तेल भारत में सप्लाई होने में दिक्कत हो रहा है इसलिए आप लोगों को थोड़ा सा सोच समझकर एलजी उपयोग करना चाहिए कुछ तरीके हैं जिनको आप अपना कर अपना गैस कुछ दिन ज्यादा चला सकते है

LPG गैस बचाने के मुख्य कारण :–
🔹 घर के खर्च को कम करना 
🔹 अमेरिका ईरान युद्ध के चलते  सप्लाई कम होना
🔹 पर्यावरण को सुरक्षित रखना 
🔹 भविष्य के लिए संसाधनों की बचत करना
🔹 समस्याओं का सामना करना 

गैस बचाने के कुछ आसान तरीका

🔹प्रेशर कुकर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करे–खाली बर्तन में बनाने में ज्यादा गैस लगता है इसलिए आपको प्रेशर कुकर का उपयोग करना चाहिए प्रेशर कुकर में खाना जल्दी बनता है और गैस की बचत होती है, क्योंकि जब आप  प्रेशर कुकर में खाना  बनाते हो जल्दी पकता है क्योंकि भाप के दबाव से खाना तेजी से पकता है। दाल, चावल ,सब्जी.. इन सभी को कुकर में बनने से गैस की काफी बचत होती है। 

🔹 खाना बनाने से पहले कुछ तैयारी कर लेना चाहिए–बहुत लोग गैस जलाकर मिर्च लहसुन अदरक काटते है जिस देश जलती रहती है और बेकार में चली जाती है इसलिए हमेशा आपको सब्जी पहले काट लेना चाहिए, मसाले पहले तैयार रखें, सभी सामग्री अपने पास में रखें फिर गैस जलाएं इससे आपकी गैस की बर्बादी कम होगी और आपका गैस भी थोड़ा ज्यादा चलेगा। 

🔹 बर्तन को हमेशा ढककर खाना बनाना चाहिए–खुले बर्तन से खाना बनाने में ज्यादा समय लगता है इसलिए आपको बर्तन को ढककर खाना बनाना चाहिए जिसके कारण बर्तन के अंदर गर्मी जल्दी पैदा हो जाती है और खाना जल्दी पकता है। 

🔹 सही समय पर सही आकार में बर्तन का उपयोग करें–गैस बचाने के लिए यह भी जरूरी है कि बर्तन का आकार सही हो अगर बर्तन छोटा हो और गैस की आंच ज्यादा है तो गैस बेकार में ज्यादा खपत होती हैं इसलिए हमेशा आपको बर्नर के अनुसार बर्तन का चयन करें।

🔹 बर्नर को हमेशा साफ रखें–अगर गैस बर्नर गंदा है तो गैस सही तरीके से नहीं जलता है जिसके कारण आपका खाना देर से पकता है, और आपका गैस जल्दी खत्म होने लगता है 

🔹 धीमी आंच पर खाना पकाने की कोशिश करें–बहुत से लोग तेज आंच पर खाना पकाते हैं जिसके कारण उनकी गैस ज्यादा खर्च होती है अगर आप माध्यम या धीमी आंच पर खाना पकाते हैं तो खाना सही तरीके से पकता है और गैस की भी बचत हो जाती है, आपका खाना भी स्वादिष्ट बनता है। 

🔹 पानी की सही मात्रा में इस्तेमाल करें–खाना बनाते समय ज्यादा पानी डालने से खाना पकाने में ज्यादा समय लगता है इसलिए आपको हमेशा जरूरत के अनुसार ही पानी डालना चाहिए इससे गैस की खपत कम हो जाएगी। 

🔹 गैस लीक की जांच करें –अगर गैस पाइप यार रेगुलेटर में लीकेज हो तो आपका गैस बेकारम और ज्यादा खपत होती है इसलिए आपको समय-समय पर जांच करना चाहिए पाइप सही है या नहीं, रेगुलेटर ठीक लगा है या नहीं, कहीं गैस तो नहीं निकल रहा है।

🔹 फ्रिज से तुरंत निकली हुई चीज ना पकाएं –अगर आप फ्रिज से निकली हुई चीज तुरंत पकाते हैं  तो उन्हें गर्म करने में ज्यादा समय लगता है इसलिए खाना बनाने से पहले उसे कुछ देर बाहर रखें टेंपरेचर में वह खुद ढल जाएगा इसके बाद गैस पर रखें।

🔹 एक साथ कई चीजे पकाए–अगर आप बार-बार गैस चलते हैं तो ज्यादा गैस खर्च होती है इसलिए कोशिश करें एक बार गैस जलाकर कई चीज बना लें, हो सके अगर आप एक स्टूडेंट हो या अकेले हो तो आप चावल दाल एक साथ कुकर में बना सकते हो यानी कुकर के अंदर एक छोटा बर्तन रखकर छोटे बर्तन में चावल डाल दें और कुकर में दाल बनाने दोनों एक साथ बन जाएग आपकी गैस की बचत हो  जाएगी।

🔹 इंडक्शन कुकर उपयोगकरें – आजकल आप लोगों के घर में बिजली तो आसानी से मिल जाएगी हो सके तो आप लोग उसे पर भी खाना बनाया करिए जिसके कारण आपका गैस बच जाएगा।

🔹 Lpg गैस सिलेंडर सही तरीके से रखें–कभी-कभी  ऐसा होता है कि आप अपना गैस सलेंडर ज्यादा हवा वाली जगह रखते हैं, इसके कारण आपका गैस जलता तो है लेकिन आपको पता नहीं रहता की गैस उड़ रही है हवा में, के अलावा कुछ  गैस चालू करते और रेगुलेटर से बंद नहीं करते इसके कारण भी आपकी गैस लीक हो सकती है इसलिए आपको खाना बनाने के बाद गैस पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।

🔹 स्टूडेंटों के लिए खास सलाह –अगर आप एक विद्यार्थी हो और बाहर आकर पढ़ाई करते हो तो आप लोगों के लिए खास सजेशन है कि अगर एक जगह चार-पांच रूम है तो सभी लोग एक ही कुकर में खाना बनाएं थोड़ा सा बड़ा कुकर ले लें जिससे आपकी गैस की बचत होगी क्योंकि अभी गैस आने में थोड़ा सा डिले हो रहा है यानी समय ज्यादा लग रहा है ईरान और अमेरिका युद्ध के चलते इसलिए आप लोग अपनी समझदारी के साथ सभी लोग मिल बैठकर खाना बनाया करिए जिसके कारण आपकी गैस की बचत होगी ।

उम्मीद हूं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी अगर जानकारी आपको अच्छी लगे तो हमारी वेबसाइट www.jankarikila.com को फॉलो जरूर कर लें और दोस्तों को जरूर शेयर कर दीजिए अच्छा लगे तो।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ